आमआदमी पार्टी की हुई बैठक

आमआदमी पार्टी की हुई बैठक।


आमआदमी पार्टी के नानकमत्ता व सितारगंज विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान के पास पार्टी कार्यालय में की एक बैठक। बैठक में सितारगंज विधानसभा व नानकमत्ता विधानसभा के बूथों के प्रभारियों को लेकर की गई चर्चा।साथ ही आगामी 2022 के चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बनाई गई रणनीति।उनका कहना था कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बिजली पानी व पढ़ाई के मुद्दों को लेकर 2022 में बनेगी आमआदमी पार्टी की सरकार।
आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक आज पार्टी के रामलीला मैदान के पास स्थित कार्यालय में की गई। बैठक में व्यापक विचार विमर्श के पश्चात श्री पुष्पेंद्र कुमार को सितारगंज विधानसभा का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया साथ ही दोनों विधान सभाओं के सभी बूथों पर प्रभारियों के गठन पर चर्चा की गई । बैठक में उपस्थित नानकमत्ता विधानसभा प्रभारी बिशन दत्त जोशी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी व प्रदेश में सरकार बनाएगी। बैठक में उपस्थित सितारगंज विधानसभा प्रभारी सोप्रीत सिंह बॉबी भाटिया ने सेंटर ऑब्ज़र्वर श्री जितेन्द्र जी को भी पार्टी की कार्यवाही से अवगत कराया। बैठक में सितारगंज विधानसभा के द्वितीय प्रभारी श्री मोहन किम तरिया के अलावा कोर कमेटी के अमृतपाल सिंह ढिल्लो व भूपेंद्र सिंह मटियाली भी उपस्थित थे।
Attachments area

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks