
पंचायत विकास संस्थान ने महिला दिवस पर किया फल वितरण।
— अब किसी से कम नहीं है महिलाये :- सरिता एडवोकेट।
एटा,
विश्व महिला दिवस के अवसर पर आज जनपद एटा में पंचायत विकास संस्थान की कोषाध्यक्ष व महिला पदाधिकारी श्रीमती सरिता एडवोकेट ने श्रीमती मुन्नी देवी मिश्रा के साथ ही अन्य महिलाओं को फल वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं वर्तमान में किसी से कम नहीं है उन्हें हर क्षेत्र में सम्मान दिया जाना चाहिए जिस देश की महिलाएं सशक्त होंगी वह देश भी बहुत ही मजबूत स्थिति में प्रगति करेगा इसलिए महिला सम्मान और स्वाभिमान को ध्यान में रखकर सरकारों को भी कार्य करना चाहिए इस अवसर पर पंचायत विकास संस्थान कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता एडवोकेट,श्रीमती किरन निदेशक एस्ट्रो व्यूटी थेरेपी, लवली, रीना, राधा, लकी राजपूत,ज्योति, सीमा, श्रीमती मुन्नी देवी सोलंकी आदि रही।