घर से निकल रास्ता भटकी 06 वर्षीय बालिका को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सकुशल उसके घर पहुंचा कर किया परिजनों के सुपुर्द

एटा– आपरेशन मुस्कान के तहत अपनी मां से नाराज होकर घर से निकल रास्ता भटकी 06 वर्षीय बालिका को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सकुशल उसके घर पहुंचा कर किया परिजनों के सुपुर्द। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 08.03.2022 को समय करीब 10:00 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत हाईवे बाईपास पर गश्त के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक बालिका उम्र करीब 6 वर्ष, लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री जगदीश चंद्र द्वारा बालिका को सांत्वना देते हुए प्यार से पूछताछ की गई तो बालिका ने अपना नाम कुमारी काव्य पुत्री दिनेश निवासी अज्ञात बताया,बालिका द्वारा बताया गया कि वह अपनी दादी के पास रहती थी,पर मेरी मां मुझको दादी के पास से अपने साथ ले आई है,मुझको अपनी दादी के पास जाना है।और अधिक पूछने पर बालिका द्वारा बताया गया की उसकी दादी के घर के पास एक धर्मशाला है और मंदिर पर दो शेर बने हुए हैं, इस आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बालिका के साथ शहर में जगह जगह घूम कर परिजनों को तलाश किया गया। करीब 3 घंटे बाद माया पैलेस चौराहे पर पहुंचने पर दुर्गा मंदिर पर बने दो शेर देखकर काव्या द्वारा बताया की मेरे घर का रास्ता यहीं से जाता है निधौली रोड पर स्थित गली में बच्ची के बताए अनुसार वीरांगना अवंती बाई धर्मशाला के पास बने श्री टीटू गुप्ता पुत्र नंदू राम गुप्ता के मकान में उसकी दादी श्रीमती ईश्वर देवी देवी पत्नी रमेश अपने 03 बेटो सहित करीब 8 साल से किराए पर रहती है। कुमारी काव्या के पिता व मां श्रीमती रेखा देवी करीब 15 दिन पूर्व किराए का मकान खाली चौथा मिल से आगे किराए पर रह रहे हैं।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कुमारी काव्या को टॉफी बिस्कुट,चॉकलेट,चिप्स के पैकेट देकर कर सकुशल उसकी दादी मां ईश्वर देवी एवं उसके ताऊ मुकेश पुत्र रमेश चंद के सकुशल सुपुर्द किया। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की आमजन द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks