
कंधार हाईजैकर की कराची में गोली मारकर हत्या
भारतीय विमान IC-814 को हाइजैक करने वाले आतंकी को मौत के घाट उतार दिया गया है। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है लेकिन बाइकसवार हमलावरों का मुंह ढका हुआ था, जिसकी वजह से उनकी अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। इब्राहिम की मौत के बाद जैश के मोहम्मद के पांच में से सिर्फ दो आतंकी ही जिंदा बचे हैं जिन्होंने इस हाइजैक को अंजाम दिया था।