
धर्म समाज कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन संपन्न – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – धर्म समाज कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर जोकि एस जी डी पब्लिक स्कूल देवी नगला क्वार्सी बाईपास पर 6 मार्च से संचालित है के द्वितीय दिन 7 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवकों वह स्वयं सेविकाओं ने स्कूल के प्लेग्राउंड में साफ सफाई की, झाड़ू लगाई, पेड़-पौधों में पानी दिया तथा दोपहर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आज के अतिथि वक्ताओं में डॉ0 निर्मेश कुमार सेंगर सहायक आचार्य राजनीति शास्त्र विभाग धर्म समाज कॉलेज व डॉ0 ओ पी गौतम डिप्टी सीएमओ जिला मलखान सिंह अस्पताल अलीगढ़ व डॉ0 अंशु सोम क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट जिला मलखान सिंह अस्पताल अलीगढ़ रही जिसमें डॉ0 निर्मेश कुमार सेंगर ने स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित करते हुए ” प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का आवश्यकतानुसार उपयोग और अधिक से अधिक संरक्षित करने” पर अपना व्याख्यान दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एस जी डी पब्लिक स्कूल के जानवी, कान्हा, भावना आदि छात्रों ने नृत्य किया। जिनको पुरस्कार स्वरूप कैंप की सहायिका डोली ने सौ सौ रुपए तथा डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ राजीव कुमार शर्मा व डॉ कृष्ण कुमार ने सभी को कॉपियां व पेंसिल दी आज के कार्यक्रम में सभी स्वयं सेवकों वह स्वयं सेविकाओं का बहुत अधिक योगदान रहा जिनमें मुख्य राजा बाबू पूनम शर्मा नितिन भारद्वाज हिमांशु , मोनिका, किशन कुमार हिमानी ,शिखा भारद्वाज आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।