सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
एटा – जलेसर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसको टक्कर मारकर कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। जिसमें चालक घायल हो गया। जबकि अन्य हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को आगरा रेफर किया गया है।
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव महानमई निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके 70 वर्षीय पिता लालाराम शनिवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे खेत से वापस आ रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को भगाकर ले जा रहा था। कार जलेसर-सादाबाद मार्ग पर बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इसमें कार चालक जसराना निवासी दीपक कुमार घायल हो गया। उसे सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है।
उधर मिरहची थाने के पास शुक्रवार शाम एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार फिरोजाबाद जनपद के शिवलालगंज निवासी लेखपाल व कमला देवी घायल हो गए। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत निधौलीखुर्द में शुक्रवार रात बाइक से नीलगाय टकरा गई। इससे बाइक सवार शिबू व सतेंद्र घायल हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत हिंदुस्तान लीवर के पास शनिवार सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें सहावर गेट कासगंज निवासी कामिनी व पति हिमांशू घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से शिवानी को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks