तेदुंआ को पकडने में प्रशासन को करनी पडी बारह घंटे की मशक्कत

तेदुंआ को पकडने में प्रशासन को करनी पडी बारह घंटे की मशक्कत , एक घायल मेडीकल कालेज में भर्ती , ग्रामीणों ने ली राहत की सांस 


एटा  ! आज रविवार की भोर में प्रात: 4 बजे के लगभग कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला समल में रास्ता भटक कर आबादी क्षेत्र में आ गऐ एक तेदुंऐ ने जहां ग्रामीण जनता में दहशत का माहौल पैदा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया तो वहीं ग्रामीणों की सूचना पर उसे पकडने में जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन व वन विभाग के होश फाख्ता हो लिऐ  ! हांलाकि बारह घन्टे की कडी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने सांय चार बजे के लगभग उसे कब्जे में लेकर वन अभ्यारण में छोडने की बात कही है, परन्तु इस मध्य तेदुंऐ द्वारा ग्राम नगला समल के एक बारह बर्षीय मासूम बालक को चपेटे में लेकर गंभीर रूप से घायल कर देने की खबर है  ! घायल बालक को मेडीकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है तथा उसकी हालत भी ठीक बतायी जाती है  ! लेकिन एक छोटे से तेदुंऐ ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के छक्के छुडा कर भविष्य के लिए सचेत करने का संदेश दिया है  ! तेदुंऐ को कब्जे में लेने के लिए वन विभाग की मंडलीय कंजरबेटर अदिति सिहं सहित जिले के समूचे वन विभाग को लगना पडा तब कहीं जाकर तेदुंऐ को कब्जे में लेने की योजना को साकार रूप देना पडा ! बहराहल आबादी क्षेत्र में नगला समल के अन्दर आस पास बिना जगंलो के तेदुंऐ के प्रगट होने से ग्रामीणजनों में दहशत का माहौल देखने को मिला है  ! तेदुंऐ के रेस्क्यू आप्रेशन में जहां वन विभाग ने कडी मशक्कत की तो पुलिस प्रशासन में सीओ सिटी कालू सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जगदीश चन्द्र सहित भारी पुलिस बल द्वारा अपने कर्तव्यनिष्ठ दायित्वों का निर्वहन किया गया  !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks