शिक्षकों व कार्मिकों का डाटा अपलोड न होने पर बोर्ड नाराज – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शिक्षकों व कार्मिकों का डाटा अपलोड न होने पर बोर्ड नाराज – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ ने वेबसाइट पर सभी शिक्षकों व कार्मिकों का डाटा अपलोड न कराने पर नाराजगी व्यक्त की है। अलीगढ़ मंडल के चारों डीआईओएस सहित प्रदेश के 17 जिलों के डीआईओएस को नाराजगी भरा पत्र जारी किया गया है।बता दें कि यह काम पूरा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई थी। बाद में शनिवार यानी तीन मार्च तक इसे बढ़ा दिया गया। मगर, शनिवार शाम पांच बजे तक जिले में 400 से ज्यादा विद्यालयों की ओर से डाटा अपलोड नहीं किया गया है। डीआईओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि अब सात मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। हर हाल में नियत समय पर डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाए। वरना, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks