मतगणना के प्रशिक्षण में अनुपस्थित 14 कार्मिकों पर होगा मुकदमा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

मतगणना के प्रशिक्षण में अनुपस्थित 14 कार्मिकों पर होगा मुकदमा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – ईवीएम से वोटों की गिनती को लेकर शनिवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 14 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया जाएगा। आठ मार्च को ईवीएम से वोटों की गिनती को आखिरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।ईवीएम से वोटो की गिनती को लेकर शनिवार को मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। स्ट्रांग रूम से ईवीएम के आने के बाद आरओ के दस्तखत होने पर ही ईवीएम को खोला जाएगा। इसके बाद ईवीएम को ऑन करेंगे। ईवीएम में किसी तरह की आवाज आती है तो उसको ठीक करने के लिए इंजीनियर मौजूद रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा दी गई जानकारी ही मतगणना में काम आएगी। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में दोपहर 3 बज से शाम पांच बजे तक के प्रशिक्षण में 14 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks