ड्यूटी से नाराज बीएसएफ जवान ने मेस में की अंधाधुंध फायरिंग, चार जवानों की मौत, आरोपी ने की आत्महत्या

अमृतसर: ड्यूटी से नाराज बीएसएफ जवान ने मेस में की अंधाधुंध फायरिंग, चार जवानों की मौत, आरोपी ने की आत्महत्या

अमृतसर के खासा में बीएसएफ कैंप में एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर अपने चार साथियों को मौत के घाट उतार दिया। ख़बर सुनें विस्तार अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के खासा हेडक्वार्टर में रविवार सुबह ड्यूटी से नाराज एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोलीबारी में आरोपी समेत चार जवानों की मौत हो गई है। हालांकि इस संबंध में बल के अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। विज्ञापन जानकारी के मुताबिक अमृतसर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर में बीएसएफ की 144 बटालियन तैनात है। सीमा पर ड्यूटी को लेकर कांस्टेबल सत्तेप्पा अपने अधिकारियों के साथ नाराज चल रहा था। रविवार सुबह मेस में उसने अपनी सर्विस राइफल के साथ अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। गोलीबारी में सत्तेप्पा समेत पांच जवानों की मौत हो गई। वहीं बल के आधा दर्जन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks