गाजियाबाद में ओपन शूटिंग में अलीगढ़ के शूटर्स बने चैम्पियन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गाजियाबाद में ओपन शूटिंग में अलीगढ़ के शूटर्स बने चैम्पियन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गाजियाबाद में अखिल भारतीय ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।27 फरवरी से तीन मार्च तक गाजियाबाद के दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता कराई गई। महिला वर्ग मे संत फिदेलिस स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा तनुश्री तोमर ने 600 में 567 स्कोर कर टाप-8 शूटर्स में जगह बनाई। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेफरी व शूटर वेदप्रकाश शर्मा ने दी।वेदप्रकाश ने बताया कि तनुश्री ने चैंपियन आफ चैंपियन के मुकाबले में कामनवेल्थ मेडलिस्ट सीआरपीएफ की निशानेबाज के साथ कड़ा मुकाबला खेला। उन्होंने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं चित्रांशी शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। नेशनल रूल वर्ग में ओएलएफ स्कूल की अन्वेषा भारदाज ने रजत, डीपीएस की शगुन चौधरी ने रजत पदक हासिल किए।पुरुष वर्ग में सबसे कम आयु के ओएलएफ स्कूल के पुलकित शर्मा ने रजत पदक जीता। डीपीएस के तुषार सिंह ने कांस्य पदक जीता। सीनियर पुरुष वर्ग अवनीश कुमार सिंह ने स्वर्ण व अवधेश कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीता। मास्टर वर्ग में संदीप तोमर ने रजत पदक जीता। पदक विजेता निशानेबाज लक्ष्य इंस्टीट्यूट आफ शूटिंग एंड स्पोट्र्स में प्रशिक्षण लेते हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष डा. उमा बनर्जी ने सभी को सम्मानित करने की घोषणा की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks