नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोतवाली इगलास कस्बा के मोहल्ला शंकरनंदपुरी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद हाथरस के थाना सासनी के गांव सठिया निवासी अमर सिंह ने अपनी बेटी मोनी 23 वर्ष की शादी कस्बा के मोहल्ला सराय शंकरानंदपुरी निवासी नवीन कुमार पुत्र जयपाल सिंह के साथ 28 नवंबर 2021 को दान दहेज देकर की थी। शादी के बाद कुछ समय रहने के पश्चात मौनी मायके में चली गई थी। 28 फरवरी को पति ससुराल से शिव चौदस पर भोले के मंदिर में जेहर चढ़वाने की बात कह कर बुला लाया था। शुक्रवार को मौनी की संदिग्ध मौत हो गई। सूचना पर मृतका का भाई रवि कुमार स्वजन व गांव के लोगों के साथ थाने पहुंचा। उसका आरोप है कि दहेज में अतिरिक्त एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न करने पर पति, ननद तथा सास ने मिलकर बहन की हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर कोतवाल रिपुदमन सिंह, एसआई सचिन कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पह पहुंचे। घटना के संबंध में पड़ोसियों से जानकारी करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि मृतका के भाई रवि कुमार की तहरीर पर पति, सास सुनीता देवी, ननद रजनी व दिव्या के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना स्थल से पति व सास को मौके से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks