
रुपयों के लेन-देन में दो पक्षों में चले लाठी-डंडा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कस्बा दादों में कुरैशी व मेवाती समाज के लोगों में कमेटी के रुपयों को लेकर शुक्रवार को करीब चार बजे कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कस्बा के मैन चौराहा से मुख्य बाजार में मैनुद्दीन खां की दुकान पर कुरैशी समाज के लोग आ गए और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से बाजार में जमकर उपद्रव किया गया। उपद्रवियों को देखकर पूरे बाजार में सन्नाटा छा गया। सूचना पर थाने से दो कांस्टेबल पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चले। कुछ ही देर में थाना छर्रा, गंगीरी, पाली मुकीमपुर पुलिस के साथ सीओ छर्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घरों पर जाकर उनकी तलाशी की। इसमें कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि एक पक्ष से घायल पप्पन पुत्र बाबुद्दीन, निजाम मिस्त्री पुत्र नसरूद्दीन, मैनुद्दीन पुत्र भवुद्दीन बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कस्बा में उपद्रव किया गया है। अफरा-तफरी मचने से घंटों आवागमन अवरुद्ध रहा। इसलिए कस्बा के मोहल्ला कुरैशियान निवासी जमील खां पुत्र तकीर खां, जकी पुत्र जमील खां, अच्छन, मुशाहिद, मुजाहिद, सुहेल पुत्रगण शब्बन कुरैशी, पहलवान, सद्दन पुत्रगण अच्छन कुरैशी तथा दूसरे पक्ष से मैनुद्दीन पुत्र वासुद्दीन, पप्पन पुत्र बाबुद्दीन, निजामुद्दीन पुत्र नसरूद्दीन, सईद, शकील पुत्रगण सलीम खां सहित दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।