
#Etah…
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने किया गो संरक्षण केंद्र का जायजा
◾️निरीक्षण के दौरान बिना टेगिंग वाले गोवंशों को टेगिंग कराने के निर्देश दिए।
◾️जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंशों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, संरक्षण केन्द्र में बेहतर इंतजाम शासन की मंशानुसार सुनिश्चित कराएं।
◾️मौजूद पंचायत सचिव एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गौशाला के समीप लगभग 30 एकड़ चरागाह की भूमि है, जिसकी पैमाईश कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
◾️पशुपालन विभाग के चिकित्सकों द्वारा गौसंरक्षण केन्द्र का निरीक्षण कर समय से गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए।
◾️इस दौरान एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, डिप्टी सीवीओ आरके शर्मा, तहसीलदार राजेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी जलेसर पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।