नगला मोहन के पास बंबे में मिला युवक का शव

नगला मोहन के पास बंबे में मिला युवक का शव
एटा – एटा। नगला मोहन के पास बंबे में शनिवार की सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

जैथरा प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि शनिवार सुबह डायल 112 पर सुरजीत नाम के व्यक्ति ने कॉल की। बताया कि नगला मोहन के पास बंबे में युवक का शव पड़ा है। जिस पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने बंबे से शव को बाहर निकाला। तलाशी लेने पर उसके पास से 830 रुपये बरामद हुए। आसपास के गांववासियों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई उसे नहीं पहचान सका। बताया कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के लगभग रही होगी। वह नीले रंग की शर्ट व काले रंग का पायजामा पहने हुए था। उन्होंने बताया शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को सूचना दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks