स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को शौच मुक्त कराने के प्रशासन के दावे खोखले ही दिखाई दे रहे हैं।
मुरादाबाद /भगतपुर : जनपद मुरादाबाद के ग्राम पंचायत अटरिया में ग्रामीण खुले में शौच करने जाने के लिए मजबूर है। ओडीएफ घोषित ब्लॉक की ग्राम पंचायत अटरिया को आनन-फानन में ओडीएफ तो घोषित कर दिया गया पर गांव में आज तक शौचालय निर्माण अधूरा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांवों को शौच मुक्त रखने के लिए घरों में नि:शुल्क शौचालय बनवाने के निर्देंश दिए गए थे। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की योजना से प्राप्त शौचालय में भी सरपंच, सचिव ने हमारे हक पर ढाका डाला है।
![]()
ग्राम पंचायत अटरिया के ग्रामीण ने बताया कि हमारा शौचालय निर्माण आज भी अधूरा है। जिसके चलते हमे खुले में शौच करने को मजबूर है। रात को तो बहुत परेशानी होती है क्योंकि चारों तरफ जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का डर बना रहता है लेकिन हमारी यह मजबूरी है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान से कई बार अपने घर पर शौचालय बनवाने की मांग की, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। कुछ ग्रामीणों के घरों पर अभी तक भी शौचालय नहीं बने हैं। ऐसे में कुछ ग्रामीण खुले शौच जाने को मजबूर है।
![]()
देहात क्षेत्र के गांव अटरिया में गंदगी को लेकर ग्रामीण प्रधान के खिलाफ लामबंद हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जल्द ही गांव में गंदगी साफ न कराने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उधर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीच गांव में एक आंगनवाड़ी केंद्र है जहां पर काफी गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं कुछ ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्र पर ही कूड़े के ढेर डाल रहे हैं जिससे आसपास के घनी आबादी वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग मरे हुए जानवर कुत्ते बिल्ली चूहे आदि को उन्हीं कूड़े के ढेरों पर फेंक जाते हैं जिससे काफी बदबू फैलती है जिससे आसपास रह रहे ग्रामीणों को काफी खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने गंदगी को लेकर काफी रोष जताया है ग्रामीणों ने बताया कि इस की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की जा चुकी है मगर ग्राम प्रधान इस पर कोई ध्यान नहीं देता सिर्फ झूठे आश्वासन देकर टाल देता है ग्रामीणों ने बताया इस गंदगी से खतरनाक बीमारी का भी संक्रमण पनपने का अधिक खतरा रहता है
![]()
भोजपुर देहात क्षेत्र के गांव अटरिया में पिछले कई माह से गंदगी पसरी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कइ्र बार मामले की शिकायत ग्राम प्रधान से करके कार्रवाई की मांग की। लेकिन अभी तक गांव में पड़ी कुडियो की सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की गलियां पूरी तरह से गंदगी से अटी पड़ी है। जिसके कारण आए दिन गांव में बच्चे बीमार हो रहे है। शिकायत के बाद भी इस ओर प्रधान कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते बृहस्पितवार सुबह को ग्रामीण प्रधान के खिलाफ लामबंद हो गए।
![]()
गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जल्द ही गांव में कुडियो की सफाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जबकि खण्ड विकास अधिकारी नरेश कुमार ने इस पर जल्द जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है | प्रदर्शन करने वालों में सलीम,बब्बू,मल्लू, बबन अली, नक्शे अली, फईम,कलुआ,रिहशत अली, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।