जूता व्यवसायी अबरार हुसैन हत्याकांड का पर्दाफाश, मृतक की बहन का प्रेमी ही निकला घटना का सूत्रधार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस, जनपदीय इंटेलिजेंस विंग तथा स्वॉट टीम द्वारा नगर क्षेत्र में हुए जूता व्यवसायी अबरार हुसैन हत्याकांड का पर्दाफाश, मृतक की बहन का प्रेमी ही निकला घटना का सूत्रधार, प्रेमिका से शादी न होने पाने के चलते की थी उसके भाई की गोली मारकर हत्या, घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस बरामद।

घटना का विवरण –
दिनांक 01.03.2022 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत नगला पोता निवासी अवरार हुसैन पुत्र इन्तजार हुसैन समय शाम करीब 8.00 बजे अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर अपने घर लौट रहा था, रास्ते में नगला पोता दरगाह के पास अपनी मोटरसाइकिल के साथ घायल एवं बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के भाई जियाउल हुसैन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं – 120 / 22 धारा 304 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु गोली लगने से हुई है जिसके उपरांत उक्त अभियोग धारा 302 भादवि में तरमीम किया गया।

अनावरण तथा गिरफ्तारी
दिनांक 05.03.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस जनपदीय इंटेलिजेंस विंग तथा स्वॉट टीम द्वारा अभियुक्त परवेज आलम पुत्र बख्शुउद्दीन सैफी उम्र करीब 28 वर्ष निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर एटा को समय करीब 06.30 बजे प्रातः रोडवेज बस स्टैंड एटा के पास से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन एटा के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण बिंदु –
1 . अभियुक्त परवेज जाति से लुहार मुस्लिम है तथा उसकी शांति नगर रोड पर किंग फोटो स्टूडियो नाम से एक दुकान है, जिसको वह और उसके भाई खुर्शीद आलम चलाते हैं।
2 . अभियुक्त के पिछले 5-6 वर्ष से मोहल्ले की ही एक मुस्लिम युवती से प्रेम सम्बन्ध चल रहे थे जिससे वह जबरन शादी का दवाब बना रहा था, परन्तु युवती अपने भाईयों के कहने से अपनी शादी 7 मार्च को जनपद बदायूँ के किसी लड़के से करने जा रही थी।
3 . दिनांक 21.02.2022 को मृतक ने अपनी बहिन को अभियुक्त परवेज़ से फोन पर बात करते पकड़ लिया था और उसके साथ मारपीट तथा उसके ऊपर तमंचे से फायर भी किया था, बीच में मृतक की मौसी की लड़की आ गई थी जिसने तमंचे की नाल को ऊपर कर दिया था जिससे गोली छत में जाकर लगी थी ( उक्त तमंचे को स्थानीय पुलिस द्वारा दिनांक 04.03.2022 को मृतक के कमरे से बरामद किया गया है)
4 . दिनांक 28 फरवरी 2022 को अभियुक्त परवेज आलम द्वारा मृतक अबरार के घर में किराए पर रह रहे शकील उर रहमान के बेटे आकिब के माध्यम से अबरार की बहिन से बात की थी अभियुक्त परवेज को यह बात पता लग गई थी कि मृतक अबरार ने अपनी बहिन के ऊपर फायर किया है जिस पर
अभियुक्त परवेज ने अबरार की बहिन से कहा था कि अब मैं किसी कीमत पर अबरार को जिंदा नहीं छोडूंगा उसे गोली मार दूंगा अबरार की बहिन ने परवेज को काफी समझाया था कि वह घर के मामले में दखलअंदाजी ना करें जो 7 मार्च को उसकी शादी है उसको ना बिगाड़े परंतु परवेज ने कहा था किसी भी कीमत पर किसी दूसरे आदमी से शादी नहीं होने देगा चाहे कितने भी लोगों को मारना पड़े।
5 . अगले ही दिन 1 मार्च 2022 की शाम को समय 8:00 बजे करीब परवेज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अबरार की गोली मारकर हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- परवेज आलम पुत्र बख्शुउद्दीन सैफी निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर एटा

फरार अभियुक्त –
2 व्यक्ति अज्ञात

बरामदगी
1. घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस 32 बोर (अभियुक्त की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन एटा के पास से) 2. मृतक के कमरे से एक अवैध तमंचा 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना कोतवाली नगर

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री देवेंद्र नाथ मिश्र
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री उमेश कुमार
  3. उपनिरीक्षक श्री रितेश ठाकुर
  4. उप निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह
  5. मु०आ 181 पुष्पेंद्र कुमार
  6. आरक्षी राकेश कुमार
  7. आरक्षी विशाल कुमार
  8. आरक्षी चालक आकाश कुमार
    टीम इंटेलिजेंस विंग
  9. निरीक्षक संजीव तोमर
  10. उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा
  11. आरक्षी मनोज कुमार
    4 आरक्षी दीपक त्रिवेदी
  12. आरक्षी विजेंद्र सिंह
  13. आरक्षी विनय कुमार
  14. आरक्षी मनी कुमार
  15. आरक्षी हरकेश
    सर्विलांस
  16. आरक्षी पवन शर्मा
  17. आरक्षी जितेंद्र राघव
  18. आरक्षी सूरज कुमार
  19. आरक्षी अमित तोमर
    स्वाट टीम
  20. उ0नि श्री अनुज चौहान
  21. आरक्षी रियाज खान
  22. आरक्षी विष्णु
  23. आरक्षी गिरीश
    5- आरक्षी अभिषेक
    6- आरक्षी सगीर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks