समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा


कासगंज।

विषय: 10 मार्च को मतगणना के दौरान चुनाव संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु माँग पत्र।

आपको मालूम है कि 10 मार्च, 2022 को मतगणना होगी। मतगणना की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु, मैं, नादिरा सुल्तान, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी 102 पटियाली विधानसभा आपसे निम्नलिखित अनुरोध करती हूँ:-

  1. आपसे अनुरोध है कि 8 अप्रैल, 2019 के सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के मुताबिक हर विधानसभा में 5 ईवीएम की पर्चियों का मिलान उन ईवीएम में पड़े वोटों से किया जाए। 10 मार्च, 2022 को कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभाओं की वोटों की गिनती के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए।
  2. चुनाव आयोग का यह नियम है कि पोस्टल बैलट पेपर पहले गिने जाएं और ईवीएम के वोट बाद में गिने जाएं। इसलिए 10 मार्च को पोस्टल बैलट पेपर गिने जाने के बाद ही ईवीएम में पड़े वोट गिने जाएं।
  3. काउंटिंग एजेंट चुनाव आयोग द्वारा बनाये गए नियमों के आधार पर ही बनाये जाएं।
  4. पूरी काउंटिंग प्रक्रिया के दौरान सभी चुनाव संबंधित नियमों का पालन हो।

यह सभी मांगे चुनाव को पारदर्शी बनायेंगी और लोकतंत्र को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगीं।

आपसे पुनः अनुरोध है कि ऊपर की गई सभी मांगों को लागू करें ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास और बढे।

प्रत्याशी 102 पटियाली विधानसभा
कासगंज (05.05.2022): कासगंज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से आज 102 पटियाली विधानसभा की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा जिसमें मुख्य तौर से चार मांगे की गई हैं। नादिरा सुल्तान जी के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी अब्दुल हफीज गांधी, प्रांजल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य और खलील खान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कासगंज ने भी मुलाकात कर अपनी बात कही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks