
एटा 2 मार्च।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन शान्ती नगर एटा पर सांय 6बजे किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक मे होली पर चाइनीज पिचकारी,कलर इत्यादि सामान को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि चीन हमारे भारत को आँखें दिखाता है इसलिए भारत मे रहने बाले प्रत्येक नागरिक को दृढ़ प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम सव लोग अपने भारत मे बनी चीजों का इस्तेमाल नही करेगे अतः चाइनीज किसी भी सामान का प्रयोग नही करेगे।
श्री चौहान ने कहाँ कि मेरी दुकानदार भाईयो से भी अपील है कि वह भी चाइनीज पिचकारी कलर इत्यादि सामान को बेचने के लिए ना खरीद कर लाए अपने भारत मे बने सामान को ही बेचे क्योंकि यह लोग अपने पर अपने प्रोडक्ट को भारत में बेचकर पैसा भी कमाते हैं तथा आंखें भी दिखाते हैं इसलिए हम सभी लोगों का दायित्व इनकी किसी भी हाल में आर्थिक मदद भारत से नहीं होनी चाहिए।
बैठक मे, प्रभात कुलश्रेष्ठ, आदेश कुमार ,हरीशप्रताप सिंहचौहान, पंकज राठौर, निशा चौहान, विजय गुप्ता, अवनींद्र कुलश्रेष्ठ, पवन कुमार, मीनू गुप्ता,प्रीति कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थिति थे।