प्रशासन का 28 मिलावटखोरों पर 5.56 लाख का जुर्माना – रिपोर्ट शुभम शर्मा

प्रशासन का 28 मिलावटखोरों पर 5.56 लाख का जुर्माना – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खाद्य पदार्थों में मिलावट कम होने का नाम नहीं ले रही है और न हीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाइयों का लोगों पर कोई डर है। वहीं एडीएम सिटी न्यायालय कोर्ट से मिलावट रोकने के लिए जिले के 28 मिलावटखोरों पर 5.56 लाख का जुर्माना लगाया गया है। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल के न्यायालय से जारी आदेश के मुताबिक इगलास के मोहल्ला सत्य नगर के अरुण कुमार पर 15 हजार, घुड़ियाबाग के अमर बंसल पर 20 हजार, ताला नगरी के मैसर्स क्वालिटी ट्रेडर्स पर 50 हजार, मैरिस रोड के हरिओम नगर निवसी चारुल, सेंटर प्वाइंट स्थित राजीव कुमार जलाली पर 50 हजार, बांकनेर के गोपाल सिंह पर 11 हजार, तारापुर निवासी नौनिहाल सिंह पर 12 हजार, जयगंज निवासी मुनेस कुमार पर आठ हजार, नगला मसानी भूदेव प्रसाद शर्मा पर 25 हजार, संजय गांधी कालोनी निवासी ब्रह्म देव पर दो मामलों में 11 व 12 हजार, जीवीएम माल रामघाट रोड निवासी अजय सिंह पर 40 हजार, जीवीएम माल फर्म बीकानेर वाला पर सात हजार, जयगंज निवासी चंद्रशेखर पर छह हजार, चंडौस निवासी ओम गुप्ता पर 15 हजार, बरेली के शाहजहांपुर रोड निवासी अंबे शक्ति फूड्स पर 80 हजार, पिसावा निवासी श्री राधारानी ट्रैटर्स पर 50 हजार, संजय गांधी कालोनी निवासी जगदीश कुमार पर 15 हजार, जवां निवासी चंद्रवीर सिंह पर छह हजार, हाथरस रोड इगलास निवासी मोर मुकुट पर आठ हजार, अतरौली के नरौली आकापुर निवासी किशन सिंह पर 12 हजार, दोदपुर गरीब मंजिल निवासी फैजान माजिद पर छह हजार, गुरुद्वार रोड घनश्यामपुरी निवासी किशन कुमार पर आठ हजार, इगलास के पडीस निवासी भूरा पर आठ हजार, टप्पल के तकीपुर निवासी नरेंद्र चौधरी पर 15 हजार, अतरौली के भोलागढ़ निवासी धर्मपाल पर छह हजार व भोला नगर रामघाट रोड निवासी वेदवटी फूड पर 25 हजार का जुर्माना लगा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks