*टेलरिंग शाॅप योजना हेतु 25 जून तक करें आवेदन*
एटा। जिला प्रबन्धक उ0प्र0 अनु0 जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 एस0पी0 सिंह ने बताया कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा टेलरिंग शाॅप योजना संचालित है जिसमें अनुसूचित जाति के बेरोजगार बी0पी0एल0 श्रेणी के युवक एवं युवतियों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। परियोजना लागत 20 हजार रूपये है, जिसमें 10 हजार रूपये अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में विशेष केन्द्रीय सहायता से दी जायेगी। योजना में प्रथम वरीयता अनुसूचित जाति की वह विधवायें जिनको समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में लाभान्वित किया गया है एवं आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित स्वयं सहायता समूहों में से पात्र अनुसूचित जाति की महिलाओं तथा कौशल विकास मिशन द्वारा सिलाई-कढाई ट्रेड में प्रश्क्षिित व्यक्तियों को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।
*उन्होनें बताया कि* योेजना का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु ऋणगृहीता अनुसूचित जाति का हो। लाभार्थी अनुसूचित जाति का व्यक्ति हो। लाभार्थी की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रूपये एवं शहरी क्षेत्र में 56460 रूपये से अधिक न हो । किसी भी अन्य संस्था,निगम से पूर्व में किसी भी योजना में ऋण, अनुदान प्राप्त न किया हो एवं किसी भी योजना में प्राप्त किये गये ऋण का डिफाल्टर न हो। जनपद में निवास करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों, महिलाओं को सूचित किया है कि यदि वे वित्तीय वर्ष 2020-21 में इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सलंग्न कर अपना आवेदन पत्र दिनांक 25 जून तक कार्यालय प्रबन्धक उ0प्र0 अनु0जाति वित्त विकास निगम लि0 जिला पंचायत परिसर एटा में एवं ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति अपने विकास खण्ड पर जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय में या जिला प्रबन्धक के मोबाईल नम्बर 9897267526 एवं सहायक प्रबन्धक के मोबाइल नम्बर 7311159830 पर सम्पर्क कर सकते है।