
कासगंज : आज कासगंज में यूक्रेन में फंसे छात्र शोभित माहेश्वरी के कासगंज स्थित आवास पर जाकर शोभित के बारे में जानकारी ली, समाजवादी पार्टी की तरफ से परिवार को संतावना दी और शोभित का हाल-चाल जाना। शोभित के पिता श्री राजकुमार महेश्वरी ने बताया कि शोभित यूक्रेन से फ्लाइट द्वारा दिल्ली पहुंच गया है और शाम तक कासगंज पहुंच जाएगा। शोभित के पिता ने अपने बच्चे की सकुशल वापसी पर खुशी जाहिर की और बताया कि उनकी इच्छा है कि भारत का हर छात्र उनके बेटे की तरह सकुशल घर लौट आए। उन्होंने यह भी बताया कि शोभित को यूक्रेन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन सारी परेशानियों के बाद उनका बेटा सकुशल घर लौटने जा रहा है। इस दौरान शोभित की माता जी, बहन, दादी आदि लोगों से समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अरशद हुसैन, कासगंज समाजवादी पार्टी के महासचिव सोनू भंडारी, सानू मित्तल और अब्दुल कादिर आदि शामिल थे।