पालिकाध्यक्ष ने धार्मिक स्थलों को भी कराया सेनेटाइज
–
(एटा) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा लागू किऐ गए लॉक डाउन के पश्चात अनलॉक-1 के प्रारम्भ होते ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू के निर्देशन में सेनेटाइजेशन प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता द्वारा कोविड-19 के सफाई शूरवीरों के सहयोग से नगर के सभी धार्मिक स्थलों मंदिरो व मस्जिदों को सेनेटाइज कराने का कार्य पिछले तीन दिनो से कराना प्रारम्भ करा दिया है ! पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अनलॉक-1 में कुछ नियमो के पालन करने की शर्तो के आधार पर सोशल डिसटेन्स बनाते हुऐ एक बार में अधिकतम पांच श्रद्दालुओं को धार्मिक स्थल में प्रवेश करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में नगर पालिका परिषद द्वारा सभी धर्मो के धार्मिक स्थलों को सेनेटाइज कराया जा रहा है ताकि मंदिरो में पूजा अर्चना के साथ ही पूज्य देवी देवताओं के भव्य दर्शन हो सके एवं मस्जिदों में भी श्रद्दालू नमाज अता कर सकें !