पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, मेडिकल में भर्ती – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, मेडिकल में भर्ती – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना इगलास क्षेत्र के गांव नगला सीताराम निवासी दीवान सिंह पुत्र भगवती प्रसाद हर्ष साल की भांति सोमवार को रामघाट से कावड़ लेकर भोले जी पर जल चढ़ाने के लिए अपने गांव पहुंच गया। रात्रि को जल चढ़ाकर अपने घर पहुंच गया। और परिवारजनों से बातें कर रहा था उसी दौरान मौका पाकर चचेरा भाई मुंह बांधकर घर में घुस आया। और दीवान के गोली मार दी गोली युवक की कोख में जा घुसी। जिससे युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। और बेहोश हो गया युवक के परिजनों द्वारा शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग गया। आनन-फानन में उपचार के लिए मंगलवार की सुबह एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक है उपचार चल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks