
गुरुग्राम में गभाना के युवक की पेट्रोल पंप पर हत्या – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गभाना क्षेत्र के गांव पिपलौठ के एक युवक की सोमवार तड़के गुरुग्राम (हरियाणा) में सीएनजी पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या की खबर पर गांव में मातम पसर गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के बाबूलाल मेहनत मजूदरी करते हैं। पत्नी कुसुम देवी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोईयां हैं। बाबूलाल का दूसरे नम्बर का बेटा महेश व तीसरे नंबर का बेटा नरेश कुमार गुरुग्राम के सेक्टर 31 स्थित सीएचजी पेट्रोल पंप नौकरी करते हैं। सोमवार तड़के बदमाशों ने नरेश कुमार के अलावा मैनेजर व एक अन्य कर्मचारी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। बड़े भाई महेश पहले से गुरुग्राम में थे। नरेश रविवार को ही गांव से गुरुग्राम पहुंचे थे। फिर शाम को रात्रि ड्यूटी के लिए पहुंच गए थे। जबकि बड़े भाई महेश ड्यूटी करने के बाद किराए के मकान पर चले गए।ग्रामीणों की मानें तो नरेश बहुत मिलनसार व खुश मिजाज था। वह रविवार को गुरुग्राम जाने से पहले सभी से मिलकर गया था। जैसे ही नरेश की हत्या की खबर ग्रामीणों को हुई तो हर कोई इस घटना को लेकर हतप्रभ है। नरेश की मां कुसुम देवी का रो-रोकर हाल बेहाल था। रविवार सुबह जब नरेश 11 बजे घर से नौकरी करने के लिए गुरुग्राम गया तो बोलकर गया कि मां मैं जा रहा हूं। परिवार का ख्याल रखना। होली पर आऊंगा। उन्हें क्या पता था कि वह नौकरी पर नहीं जा रहा बल्कि उसे मौत खींच कर ले गई है। मां का कहना था कि यदि उन्हें ऐसा पता होता तो बेटा नरेश को ड्यूटी पर न जाने देती।