शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व 74 हजार रूपये बरामद – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व 74 हजार रूपये बरामद – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “आपरेशन प्रहार” के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के पर्यवेक्षण थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बीरपाल पुत्र महावीर प्रजापति निवासी ग्राम बोनेर थाना गांधीपार्क मूल निवासी ग्राम चोमुआ थाना अतरौली, को चोरी के आभूषण व 74 हजार रूपये सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं शादी बरात मे रंगशाला लगाने का काम करता हूँ। रंगशाला लगाने के साथ साथ जब भी मुझे मौका मिलता है मैं शादी मे शामिल हो जाता हूँ और इस तलाश में रहता हूँ कि शादी में मिलने वाले जेवरात और नगद रुपयों को मौका देखकर चुरा लूँ । इस तरह से मैंने कई बार चोरियां की हैं क्योंकि लड़के पक्ष वाले समझते हैं कि मैं लड़की पक्ष से हूँ और लड़की पक्ष वाले मुझे लड़का पक्ष का समझ लेते हैं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks