कामन सर्विस सेंटर का ताला चटकाकर, ढ़ाई लाख रुपये व दो लेपटॉप चोरी

कामन सर्विस सेंटर का ताला चटकाकर, ढ़ाई लाख रुपये व दो लेपटॉप चोरी

एटा – कामन सर्विस सेंटर का ताला तोड़कर चोर लाखों की नकदी, लैपटॉप चोरी कर ले गए। सुबह कार्यालय पर पहुंचे। ताले टूटे हुए मिले। सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़ित ने चोरों के विरूद्ध तहरीर दी है।

कसबा अलीगंज निवासी गोविंद गुप्ता पुत्र इन्द्रदेव के मैन बाजार में सी एस सी केन्द्र है। हमेशा के भांति रविवार रात को कार्यालय बंद करने के बाद घर पर चले गए। सोमवार सुबह कार्यालय खोलने पहुंचे। ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा। सामान बिखरा पड़ा हुआ था। गुल्लक खोलकर देखी। उसमें रखे ढ़ाई लाख रूपये नहीं मिले। जिन्हे चोर चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं दो लैपटॉप भी चोर चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने चोरों के विरूद्ध तहरीर दे दी है। अलीगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks