एनएसएस के शिविर में महा शिवरात्रि पर्व पर हुआ विश्व शांति के लिए भजन कीर्तन

एनएसएस के शिविर में महा शिवरात्रि पर्व पर हुआ विश्व शांति के लिए भजन कीर्तन

अलीगढ़।ज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम बढ़ोली फतेह खां में आयोजित एन एस एस सात दिवसीय विशेष कैम्प में अधिशासी अधिकारी डॉ.ललित उपाध्याय ने लीडरशिप व सफलता के गुरुमंत्र बताए।डॉ.ललित उपाध्याय ने कहा कि एक अच्छा लीडर किसी भी क्षेत्र में हो उसमें सच्चा,दूरदर्शी, सामयिक और पारदर्शी होने का गुण होना चाहिए।इतना ही नहीं उसके पास एक लक्ष्य,बलिदान की भावना,नेतृत्व इत्यादि अनेक गुण निहित होना आवश्यक है।वहीं संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ. सोमवीर सिंह ने स्वयंसेवकों को आगामी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु टिप्स दिए।शिविर में महाशिवरात्रि पर्व पर विश्व शांति हेतु भजन कीर्तन किया गया।विशेष शिविर में शिविरार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों,नुक्कड़ नाटक आदि की रुपरेखा तैयार की और समाज सेवा के अपने अनुभवों को साझा किया।इस अवसर पर मानसी, रिंकी,भारती वार्ष्णेय,निकिता,स्नेहा, लोकेश,राहुल,प्रियंका,खुशबू,खुशी, करिश्मा,किशन बघेल,ज्योति,चेतन आदि स्वयंसेवक व सेविकाएं उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks