राजेश गौड़ बने सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता

राजेश गौड़ बने सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता

अलीगढ़।सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोशिएशन की मासिक बैठक उदयराज सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक भवन पर आयोजित की गई जिसका संचालन महामंत्री रामबाबू शर्मा द्वारा किया गया।बैठक में राजेश गौड़,धर्मवीर सिंह, सेवाराम,महेन्द्र सिंह,अनन्त गिरि, महताब सिंह,डी.पीसिंह,राम शरण शर्मा,डॉ.उमेश शर्मा,डॉ.डी.के.शर्मा आदि ने संगठन के हित में अपने विचार व्यक्त किए।इस बैठक में अपर निदेशक पेंशन एवं कोषागार का मण्डलीय कार्यालय अलीगढ़ में स्थापित किए जाने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की गई वहीं पुरानी पेंशन बहाली करने के लिए राजस्थान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लेने की मांग की गई।इसके अलावा वन विभाग के समस्याग्रस्त पेंशनरों के वेतन निर्धारण एवं विसंगति के निराकरण के लिये प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अलीगढ़ से वार्ता के लिए निर्णय लिया गया और संगठन के व्हाट्स एप ग्रुप गठन का दायित्व जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश गौड़ को सौंपा गया।खास बात ये है कि संगठन की ओर 26 मार्च को होली मिलन समारोह मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बैठक में भवानी शंकर शर्मा एवं रामगोपाल पेंशनर्स के निधन पर आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks