खार्किव में रूसी सेना ने राशन की कतार में खड़े भारतीय छात्र को गोली मारी, MBBS फोर्थ इयर का स्टूडेंट था

खार्किव में रूसी सेना ने राशन की कतार में खड़े भारतीय छात्र को गोली मारी, MBBS फोर्थ इयर का स्टूडेंट था

खार्किव में गोलीबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। 21 साल के नवीन कर्नाटक से थे और खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिविर्सिटी में चौथे साल के मेडिकल छात्र थे। उनके दोस्तों ने बताया कि नवीन खाना लेने के लिए निकले थे, जब उन्हें गोली लगी। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है। अरिंदम बागची ने आगे कहा- फॉरेन सेक्रेटरी रूस और यूक्रेन के एंबेसडर्स को कॉल करके खार्किव और दूसरे शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग कर रहे हैं।

राशन की कतार में लगे थे नवीन
नवीन के होस्टल के साथी श्रीधरन गोपालकृष्णन ने बताया- यूक्रेनी समय के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे के करीब नवीन सर की मौत हुई। वह राशन की दुकान के सामने लाइन में लगा था, जब रूसी सेना ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। हमारे पास उसकी बॉडी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम में से किसी को भी अस्पताल जाने की इजाजत नहीं दी गई, जहां उसकी बॉडी रखी गई है।

इस बीच यूक्रेन में मौजूद इंडियन एम्बेसी ने सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा है। एम्बेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय जिस हाल में हैं, उसी स्थिति में तुरंत शहर से बाहर निकल जाएं।
साभार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks