
कांवड़ियों की सेवा कर रहे सिपाही के बेटे को पीटा, फायरिंग – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बन्नादेवी क्षेत्र के खैर रोड स्थित किरन पैलेस के पास सोमवार को कांवड़ियों की सेवा कर रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट की। इसी बीच फायरिंग भी की गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। लेकिन, महाशिवरात्रि पर कांवड़ लेकर आ रहे लोग सहम गए। भीड़ होने के चलते अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों को संभाला। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। इसी को लेकर झगड़ा हुआ है।