लखनऊ में ईवीएम पर बवाल! स्ट्रांग रूम कैंपस में जा रही अपर सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी में मिली छेनी-हथौड़ी

यूपी चुनाव 2022 : लखनऊ में ईवीएम पर बवाल! स्ट्रांग रूम कैंपस में जा रही अपर सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी में मिली छेनी-हथौड़ी

  • सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विधानसभा चुनाव के 5वें चरण की वोटिंग के बाद ईवीएम को लेकर विवाद शुरू होने लगा है। सोमवार को लखनऊ में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। स्ट्रांग रूम परिसर में जा रही अपर सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी से छेनी, हथौड़ी और प्लास निकला। इस पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

लखनऊ में रमाबाई रैली मैदान के भवन को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वोटिंग के बाद ईवीएम को यहीं पर सुरक्षित रखा गया है। सभी दलों के कार्यकर्ता यहां 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। जिनमें सपा कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि यहां चारों तरफ पैरामिलिट्री का घेरा है। किसी को भी स्ट्रांग रूम तक जाने की इजाजत नहीं है।

इसके बावजूद सोमवार को दोपहर बाद अपर सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी अंदर जा रही थी। बसपा और सपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी गाड़ी अंदर जाने का विरोध कर गेट पर ही रोक लिया। उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें हथौड़ी, प्लास और छेनी रखा मिला।

सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी ईवीएम से छेड़छाड़ करने के लिए यह औजार लेकर स्ट्रांग रूम तक जा रहे थे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ईवीएम मशीन से छेड़खानी करने के इरादे से अधिकारी मैदान के भीतर जा रहे थे।

यूपी में अब तक पांच चरणों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब सिर्फ दो चरणों की वोटिंग बाकी रह गई है। लखनऊ में चौथे चरण में 23 फरवरी को वोटिंग हुई थी। सभी ईवीएम मशीनें रमाबाई अंबेडकर पार्क में रखी हुई हैं। लखनऊ में चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 10 मार्च को होना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks