मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में वर्चस्व की जंग अर्चना जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष से हटाया

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में वर्चस्व की जंग अर्चना जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष से हटाया: रश्मि भारद्वाज, कविता पांडे, विभा पटेल एवं नूरी खान के लिए राजनैतिक लविंग

मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई है, जिसके लिए राजनैतिक लार्मिंग शुरू हो गई है कांग्रेस में गुटबाजी लगातार देखने को मिल रही है l पिछले दिनों महिला कांग्रेस को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी जारी है क्योंकि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को हटाने और चुनावी सरगर्मी के बीच महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के चलते अब कमलनाथ और पार्टी आलाकमान की मुसीबत बढ़ गई है l पार्टी अब तमाम सियासी, क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के साथ एक निर्विवादित और सर्वमान्य चेहरे की तलाश में जुटी है, जो 2023 के चुनाव में आधी आबादी को पार्टी के साथ जोड़ सके l ऐसे में इस पद के लिए कांग्रेस की तरफ से कई नेत्रियां दावेदारी भी कर रही हैं l
महिला कांग्रेस में राजनैतिक विवाद
दरअसल, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी में विवाद उस वक्त और गहरा गया जब ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, इसके पहले उज्जैन की कांग्रेस नेता नूरी खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर पार्टी छोड़ने की बात कही थी l हालांकि उन्हें बाद में मना लिया गया था l तत्कालीन महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बड़ी मशक्कत के बाद प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी लेकिन महिला कांग्रेस में हुई नियुक्तियों को लेकर भारी असंतोष के चलते आलाकमान से नेताओं ने शिकायत कर दी l जिसके बाद पार्टी को कार्यकारिणी भंग करनी पड़ी l जबकि अर्चना जायसवाल को भी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया l
अध्यक्ष पद की दौड़ में ये नाम शामिल
बता दें कि अर्चना जायसवाल के बाद अब मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए कई महिला नेताओं के नाम सामने आए हैं, कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब नए अध्यक्ष के लिए ओबीसी नेता विभा पटेल, अल्पसंख्यक नूरी खान, ब्राह्मण नेता रश्मि भारद्वाज और कविता पांडे का नाम चर्चाओं में है l हालांकि पार्टी किसी नए चेहरे को भी मौका दे सकती है. माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks