सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई

एटा ~ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को दी गयी भावभीनी विदाई❗ आज दिनांक- 27.02.2022 को पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर दिनांक- 27.02.2022 को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के कर्मचारीगण से उनका परिचय प्राप्त करते हुये, कर्मियों से सेवाकाल के अनुभव के विषय में जानकारी की गयी। विदाई समारोह में शाॅल व माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर पुलिसकर्मियों को विदाई दी गई तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की गयी। समारोह के अन्त में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से भविष्य में किसी भी समस्या, शिकायत अथवा सहायता के लिए निःसंकोच होकर अपनी बात रखने के लिए बताया गया।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत् है-_
1. उ0नि0 वीरेंद्र सिंह
2. उ0नि0 देवीचरण
3 .उ0नि0 अरमोरर विद्याराम पाल
4 .उ0नि0 गया सिंह
5 . उ0नि0 महेंद्र सिंह
6 .उ0नि0 प्रेमपाल सिंह
7 .मु0आ0 मलखान सिंह
8 .आरक्षी मेराजुद्दीन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks