यूक्रेन के आसमान पर मंडरा रहे इस ‘भूत’ ने मार गिराए रूस के 10 जहाज

यूक्रेन के आसमान पर मंडरा रहे इस ‘भूत’ ने मार गिराए रूस के 10 जहाज


यूक्रेन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Ukraine Russia War) पर सारी दुनिया की निगालें लगी हुई हैं. दोनों ओर से एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने के दावे किए जा रहे है. युद्ध के इस वातावरण में बहुत सी चीजें ऐसी भी हो रही हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल है. ऐसी ही एक चर्चा ‘कीव के भूत’ की भी जोर-शोर से सुनने को मिल रही है, हालांकि इसकी पुष्टि करना मुश्किल है.tयूक्रेन के आसमान में मंडराता यह ‘भूत’ भी चर्चा में बना हुआ है. इसे लोग ‘कीव का भूत’ (Ghost of Kyiv) बोल रहे हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसने रूस के छह फाइटर जेट्स को मार गिराया है. दरअसल ये कोई भूत नहीं, बल्कि यूक्रेन का एक बहादुर MiG-29 Fulcrum विमान का फाइटर पायलट है. जिसे लोग देश का हीरो मान रहे हैं.

बताया जा रहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से ही यह तेज-तर्रार फाइटर पायलट रूसी लड़ाकू विमानों के लिए काल बना हुआ है. कहा जा रहा है कि उसने अब तक रूस के छह लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन का यह जांबाज पायलट अकेला ही कीव के आसमान में उड़ान भर रहा है और लगातार रूस को नुकसान पहुंचा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग पायलट की तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं. इनमें आम लोगों के अलावा पत्रकार भी शामिल हैं.

यूक्रेन न्‍यूज ट्वीटर हैंडल के एक पोस्‍ट में इस फाइटर द्वारा रूस के 10 विमानों को मार गिराने का दावा किया गया है. यूक्रेन के पत्रकार क्रिस्टोफर मिलर ने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने यूक्रेन के दो विमानों को कीव की ओर जाते और वापस आते देखा.

यह उनमें से एक है. क्या यह भूत हो सकता है? भूत होते हैं? हर कोई जानना चाहता है.’ इसी तरह यूक्रेन नाम के एक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘लोग उसे कीव का भूत कहते हैं और यह ठीक ही तो है.

यह यूएएफ अकेला हमारी राजधानी और देश के आसमान पर हावी है, और रूसी विमानों पर हमला करने के चलते उनके लिए एक बुरा सपना बन गया है.’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks