यश योग सेवा समिति द्वारा प्रेंटिस इंटर गर्ल्स कॉलेज एटा में योग शिविर का आयोजन कराया

एटा।यश योग सेवा समिति द्वारा प्रेंटिस इंटर गर्ल्स कॉलेज एटा में योग शिविर का आयोजन कराया गया l योग शिविर में महिलाओं को स्वाबलंबी ,आत्मनिर्भर शक्तिशाली बनाने के लिए योगा टिप्स दिए गए l दिमागी शक्ति याददाश्त क्षमता बढ़ाने के लिए कपालभाति अनुलोम ,विलोम, उद्गीत ,भ्रामरी प्राणायाम कराएं तथा वज्रासन ,मंडूकासन , उष्ट्रासन ,भुजंगासन लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन इत्यादि आसन कराएं l महिला प्रभारी आशु वार्ष्णेय ने बताया छात्राओं को मजबूत स्वावलंबी ,आत्मनिर्भर बनने के लिए प्राणायाम आसन परम आवश्यक है l यस योग सेवा समिति की शिक्षिकाओं नीलम माथुर ,नेहा माथुर ,रिचा वार्ष्णेय ,संजू गुप्ता (patanjali) ने छात्राओं को योग कराकर उसके लाभ बताएं | अंत में प्रधानाचार्य ने योग का समापन कराया तथा योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह ने स्कूल में योग कराने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानाचार्य एवं स्टाफ को धन्यवाद दिया | यस योग सेवा समिति की नगर प्रभारी अलका गुप्ता व राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने योग शिविर का संचालन किया /

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks