
एटा ~ अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध थाना जैथरा पुलिस की छापामारी, 20 लीटर कच्ची शराब, एक किग्रा. यूरिया, करीब 8500 लीटर लहन तथा शराब भट्टी बरामद। घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जैथरा पुलिस द्वारा ग्राम कस्तूरपुरा में काली नदी के किनारे कच्ची शराब की अवैध भट्टी चलने की सूचना पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुए मौके से 20 लीटर कच्ची शराब, एक किग्रा यूरिया व शराब बनाने के उपकरण काफी मात्रा में बरामद हुए। मौके से लगभग 8500 लीटर लहन बरामद हुआ जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। शराब बनाने वाले 3-4 अभियुक्त नदी में कूदकर जनपद मैनपुरी क्षेत्र की ओर भाग गए। फरार अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।