एएमयू में स्नातक, परास्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं होंगी ऑफलाइन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एएमयू में स्नातक, परास्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं होंगी ऑफलाइन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू में कक्षाओं को ऑफलाइन शुरू करने को लेकर एएमयू इंतजामिया लगातार चिंतन-मनन कर रहा है। शुक्रवार को एएमयू को खोले जाने के संदर्भ में गठित कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें स्नातक, परास्नातक अंतिम वर्ष व शोधार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने पर निर्णय लिया गया।स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों व शोधार्थियों की कक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। बाकी ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। बैठक में हॉस्टल आवंटित करने व डायनिंग हॉल को लेकर भी चर्चा की गई। इस संबंध में आगे होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।एएमयू स्कूल के 10वीं व 12वीं की कक्षाएं सात मार्च से शुरू होंगी। इसके अलावा मौलाना आजाद लाइब्रेरी में एक मार्च से अध्ययन करने की छूट शोधार्थियों के लिए मिल जाएगी। एएमयू के प्राक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि बैठक में कैसे और किस तरह से एएमयू में पढ़ाई शुरू हो सके। इसके लिए चर्चा हुई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks