हवाई पट्टी के विस्तार को 716 किसानों की जमीन अधिग्रहित – रिपोर्ट शुभम शर्मा

हवाई पट्टी के विस्तार को 716 किसानों की जमीन अधिग्रहित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – धनीपुर मिनी हवाई अड्डे को अंतराष्ट्रीय एअरपोर्ट बनाने की दिशा में काम तेज हो गया है। प्रशासन ने हवाई पट्टी के विस्तार को 716 किसानों की 137.024 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की है।मौजूदा सर्किल रेट के हिसाब से अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन शासन को भेजेगा। शासन स्तर से जमीन के मुआवजे व अधिग्रहण को अंतिम फैसला लिया जाएगा।दिल्ली एअरपोर्ट के दबाव को कम करने के लिए अलीगढ़ मिनी एअरपोर्ट को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। हवाई पट्टी के विस्तार के बाद यहां बड़े विमान भी रनवे पर उतर पाएंगे। अभी तक यहां पर 25 सीटर विमानों के उतरने योग्य रनवे बनाया गया है। एअरपोर्ट अथारिटी ने 300 एकड़ जमीन प्रशासन से धनीपुर हवाई अड्डे के आस-पास मांगी थी। इसको लेकर प्रशासन खानगढ़ी, निजामतपुर बोरना,अलहदादपुर में निजी व सरकारी भूमि देखी है। तीनों गांव में करीब 716 किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। हालांकि इस पर अंतिम फैसला शासन स्तर से लिया जाना है। 716 किसानों को मौजूदा मालियत के हिसाब से मुआवजा देने का प्रस्ताव भेजा जाएगा, लेकिन इसमें मुआवजा सरकार सर्किल रेट से अधिक देगी। तहसीलदार कोल गजेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वे पूरा हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि खानगढ़ी गांव में 76.8102 हेक्टेयर जमीन 436 किसान, अलहदादपुर में 12.043 हेक्टेयर जमीन 93 किसान, निजामतपुर बोरना 48.18 हेक्टेयर जमीन 187 किसानों से ली जाएगी। मौजूदा रेट के हिसाब से करीब 122 करोड़ रुपये मुआवजा बैठेगा। हालांकि यह दर निर्धारित नहीं है। इसमें बदलाव होगा। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks