देह व्‍यापार के आरोप में महिलाओं की पिटाई के बाद हंगामा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

देह व्‍यापार के आरोप में महिलाओं की पिटाई के बाद हंगामा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – लोधा क्षेत्र में नव-निर्माणाधीन थाना रोरावर के पास लंबे समय से चल रहे देह व्यापार को लेकर कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए लोग गुरुवार को भड़क गए। जिस जगह पर देह व्यापार हो रहा था, वहां जाकर दर्जनों महिलाओं ने बाउंड्रीवाल तोड़ दी और हंगामा किया। इतना ही नहीं तीन महिलाओं को पकड़कर पीट भी डाला। हालांकि पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी।दरअसल, जोफरी रेलवे लाइन के पास देह व्यापार के चलते माहौल खराब हो रहा है। गांव की एक महिला बुधवार को चारा लेने गई थी। उसे बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बुरी नीयत से नीचे गिरा लिया था। किसी प्रकार महिला जान बचाकर भागी थी। महिला ने पूरी बात स्वजन को बताई। इसके बाद गुरुवार को दर्जनों महिलाओं ने बाउंड्रीवाल गिरा दी और यहां मौजूद महिलाओं की पिटाई कर डाली। महिलाओं ने बताया कि यहां पांच मकानों में दर्जनभर से ज्यादा महिला देह व्यापार में शामिल हैं। इससे कालोनी वासियों व महिलाओं का निकलना दुश्वार हो गया है। बेटियां स्कूल जाती हैं तो युवक कमेंट करते हैं। ऐसे में बेटियों का स्कूल भेजना तक बंद कर दिया। एक महिला ने बताया कि देह व्यापार के साथ यहां लूटपाट भी की जाती है। चार महिला जेल भी जा चुकी हैं। दो माह पहले चारा लेने गई महिला के कुंडल लूट लिए गए थे। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। सीओ गभाना विनीत सिकरवार का कहना है कि अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच कराई जाएगी। उस आधार पर कार्रवाई होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks