
एएमयू में पहली बार हिंदी में होगी सर सैयद निबंध प्रतियोगिता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एएमयू में पहली बार उर्दू व हिंदी में निबंध प्रतियोगिता होगी। सर सैयद अहमद की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय सर सैयद निबंध प्रतियोगिता हो रही है। इसके विजेताओं को नकद इनाम भी दिए जाएंगे।सर सैयद की पुण्यतिथि पर पहली बार हो रही निबंध प्रतियोगिता में उर्दू व हिंदी भाषा के लोगों को मौका मिलेगा।एएमयू के तिब्बिया कॉलेज के प्रो. एसएम सफदर अशरफ ने बताया कि सर सैयद अहमद निबंध प्रतियोगिता में अंग्रेजी भाषा के विद्यार्थी शामिल होते थे। इसलिए अब हिंदी व उर्दू के विद्यार्थियों को निबंध प्रतियोगिता में मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निबंध लेखन भेजने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। प्रो. अशरफ ने कहा कि प्रथम विजेता को 10 हजार, द्वितीय को 7.5 हजार व तृतीय को 5 हजार रुपये इनाम में दिए जाएंगे। इसके अलावा चार जोन के टॉपर को 2.5-2.5 हजार रुपये दिए जाएंगे।