अमीर देश गरीब देशों में चोरी-छिपे से भेज रहे अपना कचरा, श्रीलंका ने सिखाया सबक

अमीर देश गरीब देशों में चोरी-छिपे से भेज रहे अपना कचरा, श्रीलंका ने सिखाया सबक

श्रीलंका ब्रिटेन के हजारों टन कचरे को वापस ब्रिटेन भेज रहा है. अधिकारियों ने कहा कि श्रीलंका ने हजारों टन अवैध रूप से आयातित कचरे से भरे सैकड़ों कंटेनरों को ब्रिटेन भेज दिया है. साल 2017-19 के बीच ये कचरा अवैध रूप से आयात कर श्रीलंका लाया गया था. पिछले कुछ सालों में विश्व के धनी देशों का कचरा कई एशियाई देशों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है. अब एशियाई देश उन विदेशी कचरों को कंटेनरों में भरकर वापस उनके मूल देश में भेज रहे हैं.

समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन से श्रीलंका पहुंचे इस कचरे को लेकर बताया गया कि इसमें इस्तेमाल किए गए गद्दे, कार्पेट और कालीन हैं लेकिन इस कचरे में अस्पतालों का बायोवेस्ट भी शामिल था. कस्टम अधिकारियों के अनुसार, बायोवेस्ट में मरे हुए मनुष्यों के अंग भी शामिल थे.

कंटेनरों को ठंडा रखने की व्यवस्था नहीं की गई थी जिस कारण कुछ कंटेनरों में से तेज दुर्गंध भी आ रही थी. सोमवार को 45 कंटेनरों को कोलंबो बंदरगाह पर जहाजों में लादकर ब्रिटेन भेजा गया. ऐसे 263 कंटेनरों को ब्रिटेन भेजा गया है जिसमें तीन हजार टन कचरा था. कस्टम चीफ विजेता रविप्रिया ने कहा, इस तरह के खतरनाक माल के आयात के फिर से नए प्रयास हो सकते हैं, लेकिन हम सतर्क रहेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा दोबारा न हो. कस्टम अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल वेस्ट वाले पहले 21 कंटेनरों को सितंबर 2020 में ही ब्रिटेन लौटा दिया गया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks