इजरायल ने पहली बार किसी मुस्लिम को SC में बनाया स्थायी जज

यहूदी बहुल देश इजरायल ने पहली बार अपने सर्वोच्च न्यायालय में किसी मुस्लिम जज को स्थायी रूप से जगह दी है. इजरायल के अधिकारियों ने कहा कि खालिद कबूब को सर्वोच्च न्यायालय में स्थायी जगह दी गई है. इससे पहले किसी भी मुस्लिम जज को स्थायी रूप से इजरायल से सर्वोच्च न्यायालय में जगह नहीं दी गई है.
इजरायल की आबादी में 20% से अधिक इजरायली नागरिक अरबी हैं और साल 2003 से सर्वोच्च अदालत में एक अरब जज रहे हैं. लेकिन सर्वोच्च न्यायालय में पिछली सभी नियुक्तियां ईसाइयों की हुई है.