सौतेली मां ने मासूम बच्चे को प्रेस से जलाया – रिपोर्ट शुभम शर्मा

सौतेली मां ने मासूम बच्चे को प्रेस से जलाया – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सौतेली मां ने खाना मांगने पर मासूम बच्चे को पीटा। इसके बाद गर्म प्रेस से मुंह और शरीर पर कई जगहों पर जला दिया। घटना की पता चलते ही घायल बच्ची का पिता बच्चे को दीनदयाल अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के छतारी निवासी मोहम्मद जाहिद क्वार्सी राजानगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। उसकी पहली पत्नी की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। जिससे 2 बच्चे आरिफ और उकवा हैं। पत्नी की मौत के बाद उसने गाजियाबाद की महिला तवस्सुम से दूसरा निकाह कर लिया है। दूसरे निकाह के बाद परिवार अलीगढ़ आकर रहने लगा। यहां जाहिद मजदूरी करके परिवार का पालन करता है। बच्चे ने बताया कि उसकी मां उससे रोज मारपीट करती है।मासूम ने बताया कि उसकी मां उसे रोज मुंह में कपड़ा ठूसकर पीटती है। खाना मांगने पर उसे गर्म पानी से जला देती है। और आज खाना मांगने पर प्रेस से उसे जला दिया। बच्चे का इलाज कराने के साथ ही जाहिद ने अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ क्वार्सी थाने में तहरीर दी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर आई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks