चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सजा, टेंशन से बीपी बढ़ा, डॉक्टरों ने जताई चिंता

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए सोमवार का दिन बेहद भारी रहा. एक तरफ सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में 5 साल की सजा सुनाई और 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया. वहीं अदालत का फैसला आने के एक घंटे पहले उनका ब्लडप्रेशर काफी बढ़ गया. ब्लड शुगर का लेवल भी हाई हो गया था.
इसे लेकर उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम ने चिंता जताई है. लालू प्रसाद यादव के इलाज के लिए बनी 6 डॉक्टरों की टीम की अगुवाई कर रहे डॉ विद्यापति ने बताया कि वह सुबह से ही तनाव में थे. उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए दवाइयों की अतिरिक्त डोज दी गई. खाली पेट में उनका ब्लड शुगर 160 मापा गया जबकि ब्लड प्रेशर 150/70 रहा.