पुलिस ने जलालपुर खैर रोड पर रास्ते के विवाद में 15 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*पुलिस ने जलालपुर खैर रोड पर रास्ते के विवाद में 15 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज*

देहलीगेट क्षेत्र के जलालपुर खैर रोड पर रास्ते के विवाद में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बीते दिनों यहां दो पक्षों में पथराव हुआ था,जिसमें 2 लोग घायल हुए थे।जीतेंद्र कुमार शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी ने तहरीर में कहा कि उनका मकान वसुंधरा कॉलोनी में बंद गली में है।जिसके पीछे नवमान कॉलोनी आती है।वहां के लोगों का प्रयास रहता है कि वसुंधरा कॉलोनी की दीवार तोड़कर बीच से रास्ता बना लिया जाए।6 जून को दूसरे पक्ष के लोगों ने गेट तोड़ना शुरू कर दिया।इसी बात पर दोनों कालोनी के लोग आमने-सामने आ गए। नवमान कॉलोनी के लोगों ने पथराव किया।इस पर देहलीगेट थाना में योगेश जादौन,उनकी पत्नी विजय देवी सहित रामवती देवी,अंकित,शिवम,दीपेंद्र शर्मा, शशि,रवि,अनिल शर्मा,राधा, राजेश टिकरी वाले,बबली,सपना, प्रिंस,योगेश प्रजापति दुकानदार व कुछ अन्य महिला व पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।एसएसआई अकरम ने बताया कि जांच की जा रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks