*स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना नियमों का उल्लंघन कर प्रसव कराने वाले अस्पताल को किया सील*
कोरोना नियमों का उल्लंघन कर प्रसव कराने वाले अस्पताल को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है।सील करने से पहले अस्पताल को नोटिस जारी किया गया था।शहर के मथुरा रोड स्थित अस्पताल में 2 जून को अहमदनगर निवासी महिला के ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ था।बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।5 जून को 4 दिन की बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई और चंद घंटों बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।सूबे में सबसे कम उम्र की पहली पॉजिटिव बच्ची की मौत के तीन और जन्म के 7 दिन बाद भी विभाग का एक नोटिस भी अस्पताल पर नहीं पहुंचा था।अधिकारियों का कहना था कि अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा था।