संगीनो के साऐ में जिले की चारों विधान सभा सीटों पर मतदाताओं ने अमन चैन से किया मताधिकार
सायं 6 बजे तक मतप्रतिशत का आकंडा पहुंचा लगभग 70 प्रतिशत


एटा ! आज रविवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन के तीसरे चरण में एटा जनपद के चार विधान सभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने जिला प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओ के मध्य संगीनो के साऐ में अपने को पूर्ण सुरक्षित मानते हुऐ अमन चैन से अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ! एटा सदर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विपिन वर्मा डेविड विधायक मतदान के दौरान विधान सभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों पर पडने वाले मतो के प्रतिशत की जानकारी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से करते देखे गऐ तो वहीं सपा के उम्मीदवार जुगेन्द्र सिहं यादव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत भी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत पोलिंग बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मत प्रतिशत की जानकारी करते हुऐ शत प्रतिशत मतदान का अनुरोध पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से करते हुऐ देखे गऐ ! बसपा उम्मीदवार अजय यादव पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत भी अपने समर्थकों के साथ विभिन्न पोलिंग बूथों पर दौडते नजर आऐ ! एटा सदर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत शहर के भीतर चले मतदान के दौरान अधिकांशतः कमल की सुगंध सूंघने को मिली तो ग्रामीण अचंल के मतदान बूथों पर जबर्दस्त तरीके से कहीं साइकिल का फर्राटा तो कहीं कमल खिलता नजर आया, खास बात ये रही कि सकीट ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत एवं अनुसूचित जाति वर्ग में खासकर एक समुदाय की पहली पसंद बसपा का हाथी रहा ! कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती गुजंन मिश्रा भी शहर के विभिन्न बूथों पर दौडती पायी गयीं ! मतदान के आखिरी दौर में बहुत हद तक यह स्पष्ट हो गया कि सदर विधान सभा सीट पर भाजपा व सपा के मध्य कश्मकश रहेगी ! जिले के अतिसंवेदनशील सुदूरवर्ती विधान सभा क्षेत्र अलीगंज में जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल की जिन्दादिली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह की सख्ती के चलते मतदान अवधि के दौरान परिन्दा भी पर नहीं मार पाया, जबकि पूर्व में दस्यु प्रभावित रहे इस विधान सभा क्षेत्र में डाकू छविराम, पोथी, महावीरा, कलुआ, अलवर, नरेश धीमर व सागर मल्लाह के फरमान के चलते कटरी क्षेत्र में खास उम्मीदवार के पक्ष में शतप्रतिशत मतदान हो जाया करता था ! ऐसी अलीगंज विधान सभा सीट पर वर्ष 2017 से भाजपा के कद्दावर नेता ठा. सत्यपाल सिंह राठौर अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के कद्दावर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को पराजित कर विजय पताका फहराने में कामयाबी हासिल किऐ थे ! लेकिन इस बार 2022 के चुनाव में भाजपा ने पुन: ठा. सत्यपाल सिंह राठौर पर दांव लगाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी अपने पुराने वफादार उम्मीदवार रामेश्वर सिंह यादव पूर्व विधायक को मैदान-ए-जंग में उतारकर भाजपा की राह मुश्किल करने की कोशिश अवश्य की है परन्तु कभी सपा के कद्दावर परिवार स्वर्गीय महफूज अली खां उर्फ प्यारे मियां सांसद के परिवार से बसपा के उम्मीदवार जुनैद मियां द्वारा अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के चुनाव को रोचक दौर में पहुंचा कर मतदान दिवस पर शहरी क्षेत्र में मुस्लिम आबादी में की गई जबर्दस्त सेंधमारी से सपा को कितना नुकसान होगा यह मतगणना होने तक भविष्य के गर्त में छिपा हुआ है ! बहराहल अलीगंज नगर में हाथी की मदमस्त चाल को यदि नजरंदाज कर दिया जाऐ तो अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण अचंल में साईकिल प्रभावित क्षेत्रों में साइकिल तेज रफ्तार से दौड लगायी है तथा हिन्दुत्व के नाम पर कमल के फूल ने भी जबर्दस्त सुगंध बिखेरी है ! इस विधान सभा सीट पर मतदान खत्म होने के बाद सपा एवं भाजपा में कश्मकश की स्थिति बनी हुई हैं जो मतगणना के पश्चात ही क्लीयर हो सकेगी ! विधान सभा सीट मारहरा पर अधिकांश क्षेत्रों में सपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू साइकिल को फर्राटे से दौडाते दिखायी पडे तो भाजपा के वर्तमान विधायक उम्मीदवार वीरेन्द्र सिहं लोधी के कमल की सुगंध मंद पडने की सूचनाएं मिली है ! मारहरा विधान सभा सीट पर सीधी सीधी सपा एवं भाजपा की टक्कर नजर आ रही है ! जलेसर सुरक्षित विधान सभा सीट पर वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी संजीव दिवाकर विधायक हैं, परन्तु पिछली बार भाजपा को वोट करने वाली कई जातियां इस बार सपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक रणजीत सुमन के लिए मतदान किऐ हैं, जिससे सूत्र बताते है कि जलेसर सुरक्षित विधान सभा सीट पर अब भाजपा की राह आसान नहीं है !