कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

एटा । अबागढ़ थाना क्षेत्र के अवागढ़ जलेसर बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित तीव्र गति से दौड़ती कार ने बाइक में टक्कर मार दी, वाहन दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । गंभीर अवस्था में लहूलुहान पड़े घायल को कवरेज पर निकले पत्रकारों की टीम ने उचित उपचार हेतु पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी ।