मतदान करने एटा पहुंचीं जिला जज बरेली, सारथी बनें अपर जिला जज

मतदान करने एटा पहुंचीं जिला जज बरेली, सारथी बनें अपर जिला जज

जनपद में चल रहे तृतीय चरण के मतदान में मताधिकार का प्रयोग करने बरेली से एटा क्रिश्चियन कॉलेज पहुंचीं जिला जज बरेली, सारथी बने अपर जिला जज एटा । जानकारी के अनुसार एटा की पूर्व एवं बरेली की वर्तमान जिला जज रेणु अग्रवाल आज अपनें पति माधव रमन अग्रवाल के साथ एटा पहुचीं । इस दौरान सारथी की भूमिका अदा करते हुये एटा के अपर जिला जज कुमार गौरव निजी वाहन के साथ मतदान केंद्र पर पहुचे । वोट करने के बाद बरेली न्यायाधीश श्रीमती अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से जनता को संदेश देते हुए कहा कि जनता को अपने मत का प्रयोग जातिवाद से हटकर करना चाहिए, कहा कि जातिवाद का जमाना गया, कहा कि अच्छे जनप्रतिनिधि चुनें और अच्छी सरकार बनायें ।

विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान से संबंधित चुनावी चर्चाओं के लिए जुड़े रहे हमारे साथ, क्योंकि हम देंगे संक्षिप्त में खास खबर ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks